- आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर आवेदन करें.
अगर आप इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट के स्टूडेंट हैं और चाहते हैं कि पढ़ाई के साथ-साथ कुछ रियल वर्क एक्सपीरियंस भी मिले, तो आपके लिए एक बढ़िया मौका आया है.NHAI ने साल 2026 के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है. इस इंटर्नशिप में आपको एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा और साथ ही हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.इस इंटर्नशिप की अवधि 2 महीने की होगी, जो मई से जुलाई के बीच कराई जाएगी.
क्या चाहिए योग्यता ?
इसमें इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, डेटा साइंस, लॉ और मीडिया जैसे अलग-अलग फील्ड के स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. चाहे आप अंडरग्रेजुएट हों या पोस्टग्रेजुएट, अगर आप किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं, तो आप इसके लिए योग्य हैं.
किसके लिए है ये इंटर्नशिप?
ये इंटर्नशिप खास तौर पर उन स्टूडेंट्स के लिए है जो अपने करियर की शुरुआत में ही इंडस्ट्री एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं.अगर आप इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे सेक्टर में काम करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है.
यहां आपको सिर्फ किताबों वाली पढ़ाई नहीं, बल्कि असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा.इससे आपकी स्किल्स भी मजबूत होंगी और आपका रिज्यूमे भी बेहतर बनेगा.
यह भी पढ़ें – CBSE Updates: गल्फ देशों में बिना परीक्षा ऐसे तैयार होगा छात्रों का रिजल्ट, यहां जानें पूरी डिटेल्स
स्टाइपेंड और फायदे
इस इंटर्नशिप का सबसे बड़ा फायदा यही है कि यह पेड है.आपको हर महीने 20,000 रुपये मिलेंगे, जो स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा स्टाइपेंड माना जाता है.इसके अलावा आपको NHAI के एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको इंडस्ट्री का रियल एक्सपीरियंस मिलेगा. ये अनुभव आगे नौकरी पाने में भी आपकी मदद कर सकता है.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले NHAI की ऑफिशियल वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर “Recruitment” या “Vacancies” सेक्शन में जाएं.
- वहां आपको “NHAI Summer Internship 2026” का ऑप्शन पर क्लिक करें.
- इंटर्नशिप पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा.
- अब लॉगिन करके अपनी सभी जानकारी जैसे कॉलेज, मार्क्स, एड्रेस आदि भरें.
- सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें.
यह भी पढ़ें – घर बैठे फिजिक्स में एमएससी का सपना होगा पूरा, डिस्टेंस मोड में ये यूनिवर्सिटी बन सकती हैं आपका सहारा
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
.