संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ वाकई इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट-अवेयटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म में बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट एक साथ नजर आने वाले हैं. तीनों सितारों को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाना, SLB की तरफ से एक और शानदार सिनेमाई धमाका होने वाला है.
‘लव एंड वॉर’ के सेट पर मोबाइल बैन
फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो. वहीं खबर सामने आई है कि अब सेट पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है.
इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, ‘सिर्फ NDA (नो डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट) ही नहीं, SLB की ‘लव एंड वॉर’ की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है. सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है. इससे सेट को देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है.’
बता दें, संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर जब कमान संभालते हैं, जो अपनी बारीक कहानी, भव्य फ्रेम्स और इमोशन्स से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं. ऐसे में इंडस्ट्री के तीन सबसे भरोसेमंद और टैलेंटेड कलाकार जब भंसाली के शानदार डायरेक्शन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के स्केल और इसकी कहानी को लेकर चर्चा और भी ज्यादा बढ़नी लाजमी है.
फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. हालांकि फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है. लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित फिल्म इस साल या फिर 2027 के शुरूआत में रिलीज होगी. बता दें रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दीवाली ओर रिलीज़ होगा. वहीं आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं.
.