लाइव: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अल्लू अर्जुन के बर्थडे से पहले बड़ा सरप्राइज

लाइव: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड, अल्लू अर्जुन के बर्थडे से पहले बड़ा सरप्राइज


एंटरटेनमेंट की दुनिया से सोमवार, 6 अप्रैल को कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, जहां एक तरफ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है, तो वहीं ‘हेरा फेरी 3’ की देरी को लेकर परेश रावल का रिएक्शन चर्चा में है. साथ ही अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है.

यहां पढ़ें मनोरंजन जगत के आज के बड़े अपडेट्स…

09.19: गर्मी में पूल में चिल करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस को गर्मी में चिल करते हुए देखा जा सकता है. इसमें वह बेटी मालती और मां के साथ देखा जा सकता है. एक्ट्रेस का बिकिनी लुक सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है. फोटोज वायरल हो रही हैं. देखिए फोटोज…

09.00: अल्लू अर्जुन के बर्थडे से पहले फैंस को बड़ा सरप्राइज!
अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाएंगे. ऐसे में एटली कुमार ने उनके जन्मदिन से पहले ही फैंस को बड़ा सरप्राइज देने का प्लान किया है. सन पिक्चर्स की ओर से एक्स पर पोस्ट शेयर की गई है, जिसमें फिल्म AA22xA6 का नाम लिखा गया है और कल 11 बजे के ऐलान की घोषणा की गई है.

08.44: वीएफएक्स और एआई फिल्में नहीं करना चाहते अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने ‘भूत बंगला’ की रिलीज के बीच माय एफएम से बात की और इस दौरान उन्होंने बातचीत में बताया कि वह 90s के दौर में वापस जाना चाहते हैं, जैसे उस समय रियल स्टंट करते थे ठीक वैसे ही वो ऐसी फिल्में आज भी करना चाहते हैं, जिसमें वह रियल में स्टंट करें. साथ ही उसमें कोई वीएफएक्स ना हो ना कोई एआई. वह इसके साथ काम नहीं करना चाहते हैं.

07.56: तमिल एक्ट्रेस ने वीडियो कॉल पर पति के सामने की आत्महत्या
तमिल एक्ट्रेस सुभाषिनी को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि अभिनेत्री ने आत्महत्या कर ली है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने घरेलू विवाद के बाद ये कदम उठाया है. इतना ही नहीं, कहा ये भी जा रहा है कि सुभाषिनी ने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान ही अपनी जान दे दी. 

07.17: अक्षय कुमार ने एकता कपूर को लौटाए थे पैसे
‘भूत बंगला’ के ट्रेलर लॉन्च की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें प्रोड्यूसर ने बताया कि जब उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हो गई थी तो अक्षय ने उन्हें चेक देकर पैसे लौटा दिए थे लेकिन एकता कपूर ने इसे लेने से मना कर दिया और एक बात कही थी. एकता बताती हैं कि उन्होंने अक्षय से सिर्फ इतना कहा कि वो उनके लिए एक फिल्म करें तो वह खूब पैसा कमाएंगी.

06.27: प्रियंका चोपड़ा ने बहनोई राघव चड्ढा को किया सपोर्ट
राघव चड्ढा को हाल ही में आप पार्टी ने डिप्टी राज्यसभा पद से हटा दिया, जिसके बाद वह लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं. इसी बीच अब प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा के पति को सपोर्ट किया है. राघव ने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘चुप हूं लेकिन हारा नहीं.’ इस पर अभिनेत्री ने उनका समर्थन किया.

05.10: 1600 करोड़ कमाने के बाद ‘धुरंधर 2’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर 1600 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि इस पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि फिल्म में संजय दत्त के उस डायलॉग को म्यूट किया गया है, जिसमें वह गाली देते हैं. पढ़िए पूरी खबर.

‘धुरंधर 2’ के सपोर्ट में उतरे रवि किशन 
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रही है. जहां एक तरफ फिल्म को बहुत प्यार मिल रहा है तो वहीं कुछ ने इसे प्रोपेगेंडा बताया. वहीं हाल ही में एक्टर और सांसद रवि किशन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसा कहना बिल्कुल गलत है. 

रवि किशन ने कहा, ‘इसे प्रोपेगेंडा फिल्म कहना बहुत गलत है. आजकल फिल्मों को प्रोपेगेंडा कहने का एक नया ट्रेंड चल पड़ा है. लोगों ने जैसे नया ‘कबूतर’ पकड़ लिया है.’ उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म ने इंडस्ट्री को फिर से नई ऊर्जा दी है और सिनेमाई अंदाज में सच्चाई को पेश किया है.

रिलीज हुआ ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं अब फिल्म का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिली. बता दें, फिल्म अक्षय कुमार के अलावा, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और ​​वामिका गब्बी नजर आएंगे.

हेरा फेरी 3 की डिले पर परेश रावल ने किया रिएक्ट
एक्टर  परेश रावल जल्द ही  फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाले हैं. वहीं हाल ही में उन्होंने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ पर भी बात की है. दरअसल, कुछ दिनों से फिल्म को लेकर खबरें आईं कि इसकी रिलीज में देरी होगी. वहीं अब एक्टर ने इन अफवाहों पर बात की. परेश रावल ने हाल ही में मनी कंट्रोल से बात करते हुए कहा, ‘किसी भी बात पर ध्यान न दें. ‘हेरा फेरी 3′ आ रही है. मैं जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करूंगा’.

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2′ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. धुरंधर 2’ अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिलहाल फिल्म ने नेट 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ धुरंधर 2 ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली हिंदी फिल्म बन गई है. 

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *