साल की सबसे बड़ी फिल्म बनने जा रही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ़ बॉक्स ऑफ़िस पर ही राज नहीं कर रही है. बल्कि अब यह पॉपुलैरिटी चार्ट्स पर भी छा गई है. फ़िल्म के ज़बरदस्त क्रेज़ का असर आईएमडीबी की ताज़ा रैंकिंग्स पर भी देखने को मिला है. दरअसल आईएमडीबी की ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज़’ की लिस्ट पर इस हफ्ते ‘धुरंधर 2’ की कास्ट और क्रू ने कब्जा कर लिया है. चलिए यहां जानते हैं टॉप पोजिशन पर कौन है और किसे कौन सा रैंक मिला है?
आईएमडीबी की टॉप 10 लिस्ट पर धुरंधर टीम का कब्जा
IMDb की ‘पॉपुलर इंडियन सेलिब्रिटीज़’ लिस्ट के मुताबिक, फ़िल्म की रिलीज़ के बाद आदित्य धर ने टॉप पोज़िशन हासिल कर ली है. दिलचस्प बात यह है कि डायरेक्टर ने कई एक्टर्स को भी पीछे छोड़ दिया है. उनके बाद फिल्म की कास्ट ने टॉप रैंक हासिल की है.
सारा अर्जुन लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं जबकि रणवीर सिंह ने तीसरी पोजिशन हासिल की है. वहीं उदयबीर संधू सातवें नबंर पर और अर्जुन रामपाल नौवें जबकि सौम्या टंडन दसवें और गौरव गेरा बारहवें नंबर पर हैं. वहीं दानिश इक़बाल तेरहवें और राकेश बेदी बीसवें नंबर पर हैं. इन सबके बीच अक्षय खन्ना, जो पहली फ़िल्म ‘धुरंधर’ का हिस्सा थे वे सोलहवीं पोजिशन हासिल कर पाए हैं.
रणवीर से पिछड़े सनी देओल
लिस्ट में बॉर्डर 2 एक्टर सनी देओल पांचवें नंबर पर हैं यानी वे रणवीर सिंह से पीछे हैं. इस लिस्ट में अनस्वरा राजन भी छठी पोजिशन पर हैं, क्योंकि उनकी फ़िल्म ‘विद लव’ हाल ही में OTT पर रिलीज़ हुई है. जतिन गोस्वामी, जो हाल ही में रिलीज़ हुए ‘एस्पिरेंट्स’ के तीसरे सीज़न का हिस्सा हैं वे चौदहवें नंबर पर हैं.
आईएमडीबी की पॉपुलर इंडियन सेलेब्स लिस्ट के बारे में
IMDb की पॉपुलर सेलेब्स की लिस्ट हर हफ़्ते अपडेट की जाती है. इसमें कलाकारों को दुनिया भर के 20 करोड़ से ज़्यादा IMDb यूज़र्स की दिलचस्पी, सर्च ट्रेंड और एंगेजमेंट मेट्रिक्स के आधार पर रैंक किया जाता है इससे फ़ैन्स को यह जानने का मौका मिलता है कि हर हफ़्ते भारतीय एंटरटेनमेंट फील्ड में सबसे ज़्यादा असर कौन डाल रहा है.
.