हिंदी में रणवीर सिंह का पलड़ा भारी, तो तेलुगू में पवन कल्याण का जलवा, जानें 21 मार्च का कलेक्शन

हिंदी में रणवीर सिंह का पलड़ा भारी, तो तेलुगू में पवन कल्याण का जलवा, जानें 21 मार्च का कलेक्शन


बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली फिल्मों के बीच का क्लैश तो हम हमेशा से ही देखते हैं. लेकिन हिंदी बेल्ट में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का जलवा तीसरे दिन भी कायम है. हालांकि तेलुगू भाषा की बात करें तो ये फिल्म पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ से मात खा गई है. ऐसे में आइये जानते हैं दोनों फिल्मों का तीसरे दिन का कलेक्शन.

‘धुरंधर 2’ का तीसरे दिन का कलेक्शन
19 मार्च को रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन ही 300 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है. तो वहीं केवल तीसरे दिन की बात करें तो अब तक ये फिल्म एक ही दिन में 100 करोड़ का कारोबरा कर चुकी है. ट्रेड डाटा बताने वाली वेबसाइट सैकनिल्स के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन रात 9 बजे तक 113.02 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. तीन दिनों में अब तक फिल्म मे कुल 339.29 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ का तीसरे दिन का कलेक्शन
तेलुगू भाषा की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी 19 मार्च को ही रिलीज हुई है. हालांकि ये फिल्म केवल तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है. ऐसे में इसकी फैन फॉलोइंग भी तेलुगू भाषा वाली ही है. सैकनिल्क के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन रात 9 बजे तक 7.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. हालांकि ये आंकड़ा इसी फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन से कम है. इसे मिलाकर फिल्म ने तीन दिन में कुल कलेक्शन 51.01 करोड़ रुपये क कर लिया है.

‘धुरंधर 2’ vs ‘उस्ताद भगत सिंह’
इन दोनों ही फिल्मों की तुलना करना वैसे तो बेमानी है. क्योंकि एक फिल्म कई भाषाओं में रिलीज हुई है. तो वहीं दूसरी फिल्म केवल एक ही भाष में रिलीज हुई है. वैसे तेलुगू भाषा में दोनों फिल्मों का कलेक्शन देखा जाए तो पवन कल्याण ही रणवीर सिंह पर भारी पड़ रहे हैं. पवन कल्याण की फिल्म ने जहां तीसरे दिन 7.26 करोड़ रुपये कमाए हैं. तो वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन तेलुगू भाषा में6.35 करोड़ रुपये कमाए हैं. लेकिन ये आंकड़ा इतना बुरा भी नहीं है. दोनों फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर ही कही जाएगी.

बता दें कि रणवीर सिंह स्टारर फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू भाषा में भी रिलीज हुई है. हालांकि हिंदी भाषा में इसका जो क्रेज है वो किसी से छिपा नहीं है. केवल हिंदी भाषा में ही इस फिल्म ने तीसरे दिन सैकनिल्क के मुताबिक 103.44 करोड़ कमा लिए हैं. ये आंकड़ा रात 10:30 बजे तक और भी बढ़ जाएगा.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *