शिल्पा शेट्टी से गुरमीत चौधरी तक, स्टाइलिश अंदाज में ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे सेलेब्स

शिल्पा शेट्टी से गुरमीत चौधरी तक, स्टाइलिश अंदाज में ‘धुरंधर 2’ देखने पहुंचे सेलेब्स


रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है. आज यानी 18 मार्च 2026 को इसके पेड प्रीव्यू शो शुरू हो चुके हैं और फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इसी बीच मुंबई के पीवीआर जुहू में कई बड़े सेलेब्स फिल्म का प्रीव्यू देखने पहुंचे, जहां उनका स्टाइलिश अंदाज और एक्साइटमेंट साफ नजर आया. 

परिवार के साथ दिखीं शिल्पा शेट्टी

पेड प्रीव्यू शो के दौरान पीवीआर जुहू में सितारों की मौजूदगी ने माहौल को और भी खास बना दिया. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा और मां के साथ फिल्म देखने पहुंचीं. इस बीच शिल्पा हमेशा की तरह बहुत स्टाइलिश नजर आईं. शिल्पा ने व्हाइट कलर का टॉप, लाइट जींस और खाकी रंग का जैकेट पहना था और अपनी मां का हाथ थाम कर चल रही थीं. वहीं राज कुंद्रा ब्लैक कलर के टीशर्ट और ब्लू जींस में नजर आए.


शिल्पा शेट्टी से गुरमीत चौधरी तक, स्टाइलिश अंदाज में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे सेलेब्स

देबीना संग पोज देते दिखे गुरमीत

वहीं टीवी और फिल्म एक्टर गुरमीत चौधरी भी अपनी पत्नी देबीना बनर्जी के साथ नजर आए. दोनों का लुक काफी सिंपल लेकिन एलिगेंट था. गुरमीत और देबीना ने भी मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए तस्वीरें क्लिक करवाईं. जहां गुरमीत ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक जींस में स्टाइलिश दिखे, वहीं देबीना भी हॉल्टर नेक टॉप और लाइट जींस में प्यारी लग रही थीं.
शिल्पा शेट्टी से गुरमीत चौधरी तक, स्टाइलिश अंदाज में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे सेलेब्स

शमिता शेट्टी का दिखा ग्रेसफुल लुक

इसके अलावा शमिता शेट्टी भी इस खास मौके पर दिखाई दीं. उन्होंने भी स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की और कैमरों के सामने पोज दिए. व्हाइट टॉप और ब्लू जींस में शमिता का लुक काफी ग्रेसफुल था.
शिल्पा शेट्टी से गुरमीत चौधरी तक, स्टाइलिश अंदाज में 'धुरंधर 2' देखने पहुंचे सेलेब्स

फिल्म को लेकर है बहुत उम्मीदें 

बता दें, दर्शकों के बीच फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के क्रेज को देखकर लगता है कि ये भी पहले पार्ट की तरह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है. पहले पार्ट की सफलता के बाद इस सीक्वल से लोगों को काफी उम्मीदें हैं. अब सभी की नजरें 19 मार्च पर हैं, जब यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *