‘आपके जैसा सिर्फ एक ही है’, आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो ने किया इमोशनल पोस्ट

‘आपके जैसा सिर्फ एक ही है’, आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो ने किया इमोशनल पोस्ट


बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानी आमिर खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस सायरा बानो ने उनसे जुड़ी कुछ खास यादें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि आमिर न सिर्फ एक बेहतरीन कलाकार हैं, बल्कि मुश्किल समय में साथ निभाने वाले सच्चे दोस्त भी हैं. आमिर का व्यवहार हमेशा विनम्र और सादगी भरा रहा है, जो उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है.

मुश्किल वक्त में आमिर हमेशा करीब रहे हैं…

सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर आमिर खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ बिताए कुछ भावुक पलों को याद किया और लिखा कि ‘कुछ ही दिन पहले, जब आमिर खान गौरी के साथ मुझसे मिलने आए, तो मुझे वही एहसास हुआ जैसे अपने प्यारे लोगों को देखकर मिलता है. मेरे अनुभव में आमिर हमेशा से बेहद विनम्र और समझदार इंसान रहे हैं. दिलीप साहब के लिए उनका लगाव से भरा हुआ सम्मान था, जो समय-समय पर दिखाई देता रहा है. खुशी के पलों और मुश्किल वक्त में आमिर हमेशा हमारे करीब रहे. जब दिलीप साहब की किताब को साकार करने में मुश्किलें आ रही थीं, तब भी आमिर ने बहुत ही लगन के साथ हमारा साथ दिया.’

सायरा बानो ने दी जन्मदिन की बधाई 

इसके आगे सायरा ने लिखा, ‘बीमारी के उन दिनों में भी वह हमारे साथ थे. उन्होंने ऐसी इंसानियत दिखाई, जिसे मैं कभी भूल नहीं सकती. इसीलिए जब कुछ दिन पहले आमिर मेरे घर आए, तो ऐसा लगा जैसे कोई अपना मिलने आया हो. आज, जब पूरी दुनिया आपका जन्मदिन मना रही है, आमिर, मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि आपके जैसा सिर्फ एक ही हो सकता है. जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं. प्यार के साथ, सायरा.’

सायरा बानो का करियर

बता दें, सायरा बानो हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रही हैं और 60-70 के दशक में उन्होंने कई यादगार फिल्मों में काम किया. हालांकि अब वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अक्सर फिल्मी दुनिया की पुरानी यादें अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. खासतौर पर अपने पति और एक्टर दिलीप कुमार से जुड़ी यादों को वह बड़े प्यार से लोगों तक पहुंचाती हैं. दिलीप कुमार के निधन के बाद सायरा बानो ने कई इमोशनल किस्से शेयर किए हैं, जिन्हें फैंस भी बहुत पसंद करते हैं.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *