क्राइम थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा तक, इस हफ्ते थियेटर में धमाका करेंगी साउथ की ये चार फिल्में

क्राइम थ्रिलर से लेकर फैमिली ड्रामा तक, इस हफ्ते थियेटर में धमाका करेंगी साउथ की ये चार फिल्में


साउथ फिल्मों के फैंस के लिए यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है. इस वीक अलग-अलग जॉनर की कई शानदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में क्राइम थ्रिलर, सस्पेंस और फैमिली ड्रामा जैसी कहानियां देखने को मिलेंगी, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देंगी. खास बात यह है कि इन फिल्मों में कई नए और दिलचस्प किरदार भी नजर आएंगे. ऐसे में साउथ सिनेमा पसंद करने वाले दर्शकों के लिए यह हफ्ता काफी एंटरटेनिंग रहने वाला है. आइए जानते हैं इस हफ्ते थिएटर में कौन-कौन सी फिल्में रिलीज हो रही हैं.

वेंजेंस
डायरेक्टर राहुल अशोक की तमिल फिल्म ‘वेंजेंस’ 13 मार्च को थियेटर में रिलीज होगी. इस फिल्म में अबरनाथी, इलावरासु, जॉन विजय, काली वेंकट, लिविंग्स्टन और वाईजी महेंद्रन जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह एक पॉलिटिकल मिस्ट्री ड्रामा फिल्म है.

पुलिस फैमिली
‘पुलिस फैमिली’ एक तमिल सस्पेंस क्राइम थ्रिलर फिल्म हैय इस फिल्म का निर्देशन बालू एम. ने किया है. फिल्म में सरवनन, काधल सुकुमार, राजा मलैसामी, निशा दुबे, सुरेका आर और रोजान लियोन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Repu Udayam 10 Gantalaku
तेलुगु फिल्म ‘Repu Udayam 10 Gantalaku’ का निर्देशन चेंदु मुद्धू ने किया है और यह एक सस्पेंस थ्रिलर है. फिल्म में अभिनव गोमतम, हेबा पटेल, चैतन्य राव, किरीटी दामराजू, वासु इंटुरी और साहिथि अवांचा नजर आएंगे. यह फिल्म 14 मार्च को थियेटर में रिलीज होने वाली है.

एंथनी
‘एंथनी’ एक तमिल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सुकिर्थन क्रिस्थुराजा ने किया है. इस फिल्म में कयाल विंसेंट, टीजे भानु, अरुलदॉस, निज़लगल रवि, कलाईवलारी सागा रामनाथस और सुधर्शन रविंद्रन जैसे कलाकार धमाल मचाते नजर आएंगे. यह फिल्म 13 मार्च को थियेटर में दस्तक देगी.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *