‘किंग’ में शाहरुख खान और सुहाना खान का एक्शन मोड! 8 दिनों तक शूट किया विजयादशमी सीक्वेंस

‘किंग’ में शाहरुख खान और सुहाना खान का एक्शन मोड! 8 दिनों तक शूट किया विजयादशमी सीक्वेंस


शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किंग’ का इंतजार उनके फैंस बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई नया अपडेट आता रहता है. जो फैंस के एअक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा देता है. खासतौर से एक्साइटमेंट इसलिए भी है क्योंकि फिल्म में शाहरुख अपनी बेटी सुहाना के साथ नजर आने वाले हैं. वहीं अब खबरें हैं कि इस फिल्म का हाल ही में एक हाई एनर्जी एक्शन सीक्वेंस शूट हुआ है.

विजयादशमी सीक्वेंस हुआ शूट
मिड डे की टीम को फिल्म से जड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म के लिए हाल ही में एक हाई ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस शूट किया गया है. इस सीन को शाहरुख खान और सुहाना खान दोनों ने मिलकर शूट किया है. सूत्र ने बताया कि, ‘किंग की टीम ने विजयादशमी के जुलूस का माहौल रीक्रिएट करने की कोशिश की है. इस दौरान ढोल-नगाड़ों, रंग और विसर्जन के दिन जैसी भीड़ को दिखाया गया है. शाहरुख और सुहाना ने इसे काफी भीड़-भाड़ में शूट किया है’.

आठ दिनों तक चला शूट
इसके अलावा सूत्र ने ये भी बताया कि इस सीक्वेंस को सैकड़ों बैकग्राउंड आर्टिस्ट के साथ मिलकर शूट किया गया है. इतना ही नहीं किंग खान और उनकी शहजादी दोनों ही आठ रातों तक लगातार शूट करते रहे. खास बात तो ये है कि सुहाना खान ने अपने कई स्टंट सीन्स खुद ही शूट किए हैं. ये डीटेल्स देखते हुए तो कहा जा सकता है कि ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है. शाहरुख के साथ ही सुहाना का भी एक अलग ही अवतार देखने को मिलेगा.

70% फिल्म इंडस्ट्री है ‘किंग’ में
बता दें कि हाल ही में फिल्म का हिस्सा एक्टर सौरभ शुक्ला ने खुलासा किया है कि शाहरुख कान स्टारर इस फिल्म में करीब 70 प्रतिशत फिल्म इंडस्ट्री नजर आने वाली है. फिल्म के साथ बड़े- बड़े नाम जुड़ रहे हैं. वहीं एक रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि सुहाना और शाहरुख ने रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के साथ एक सीन शूट किया है. इनके अलावा फिल्म में राघव जुयाल, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत जैसे सेलेब्स भी नजर आने वाले हैं.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *