भारती सिंह ने व्लॉग में दिखाई छोटे बेटे काजू की झलक, फैंस ने लुटाया प्यार

भारती सिंह ने व्लॉग में दिखाई छोटे बेटे काजू की झलक, फैंस ने लुटाया प्यार


मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. टीवी शो लाफ्टर शेफ्स में दर्शकों को हंसा रहीं भारती ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने छोटे बेटे ‘काजू’ की एक प्यारी सी झलक दिखाई. वीडियो सामने आते ही फैंस का दिल पिघल गया. भारती अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए घर-परिवार की बातें शेयर करती हैं और इस बार भी उन्होंने लोगों के साथ काजू की झलक शेयर की.

भारती ने दिखाए काजू के होंठ

भारती ने अपने छोटे बेटे का पूरा चेहरा नहीं दिखाया, बल्कि उसके होंठों की झलक दिखाई और मुस्कुराते हुए कहा कि काजू के होंठ बिल्कुल बड़े भाई गोला जैसे हैं. गोला का असली नाम लक्ष्य है और भारती ने बड़े गर्व से बताया कि उनका छोटा बेटा काफी हद तक अपने बड़े भाई पर गया है. उन्होंने जानबूझकर बाकी चेहरा ढका रखा, ताकि प्राइवेसी बनी रहे और फैंस के बीच उत्सुकता भी कायम रहे. वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों ने खूब प्यार बरसाया. कई फैंस ने लिखा कि सिर्फ होंठ देखकर ही समझ आ रहा है कि काजू गोले की तरह है.

गोले का ख्याल रखते हैं हर्ष 

भारती ने आगे बताया कि दूसरे बच्चे के आने के बाद उनका शेड्यूल पूरी तरह बदल गया है. ज्यादातर समय वो काजू की देखभाल में लगा देती हैं. उन्होंने ये भी कहा कि 90 प्रतिशत ध्यान छोटे बेटे पर चला जाता है और बड़े बेटे गोला के लिए कम समय बच पाता है. इस बात का उन्हें कभी-कभी अफसोस भी होता है. हालांकि उनके पति हर्ष लिंबाचिया इस सफर में मजबूती से उनके साथ खड़े हैं. हर्ष गोला का खास ख्याल रखते हैं, उसके साथ समय बिताते हैं ताकि उसे अकेलापन महसूस न हो. बता दें कि भारती और हर्ष ने 19 दिसंबर को अपने दूसरे बेटे काजू का स्वागत किया था, जिसका असली नाम यशवीर है. इससे पहले साल 2022 में उनके घर पहले बेटे लक्ष्य यानी गोला का जन्म हुआ था.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *