पाकिस्तान ने लिया 2024 का बदला, बाबर-फरहान के बाद USA पर कहर बनकर टूटे उस्मान तारिक

पाकिस्तान ने लिया 2024 का बदला, बाबर-फरहान के बाद USA पर कहर बनकर टूटे उस्मान तारिक


पाकिस्तान ने USA को 32 रनों से हरा दिया है. यह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत है. कोलंबो में खेले गए इस मैच में पाक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे. इसके जवाब में यूएसए की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 158 रन ही बना सकी. पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 73 रनों की मैच विजेता पारी खेली. पाकिस्तान ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप की हार का बदला भी पूरा किया है.

इस मैच में यूएसए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. पाकिस्तान टीम जब बल्लेबाजी करने आई तो साहिबजादा फरहान ने 41 गेंद में 73 रनों की विस्फोटक पारी खेली. वहीं बाबर आजम ने 32 गेंद में 46 रनों की पारी खेली थी. वहीं अंतिम ओवरों में शादाब खान ने भी 12 गेंद में 30 रनों की तेजतर्रार पारी खेल समा बांधा. अंतिम 2 ओवरों में यूएसए के गेंदबाजों ने 5 विकेट चटकाए थे.

पाकिस्तान ने लिया बदला

वो 6 जून, 2024 की तारीख थी, जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बहुत बड़े उलटफेर का शिकार होना पड़ा था. यूएसए टीम ने सुपर ओवर तक चले मैच में पाक टीम को हराकर पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी थी. 2 साल पहले आई उस हार का बदला लेते हुए पाकिस्तान ने अब यूएसए को 32 रनों से हरा दिया है.

यूएसए के लिए शुभम रंजने अंत तक लड़ते रहे, जिन्होंने 30 गेंद में 51 रनों की पारी खेली. शायन जहांगीर ने भी 49 रनों की दमदार पारी खेली, लेकिन इस पार पाकिस्तान को जीत तक नहीं ले जा सके. यह यूएसए की लगातार दूसरी हार है, जिससे उनकी सुपर-8 में जाने की उम्मीद अब कम हो गई है.

उस्मान तारिक, यूएसए के बैटिंग लाइन-अप पर कहर बनकर टूटे, जिनका अजीब एक्शन चर्चा का केंद्र बना रहा. उन्होंने 4 ओवरों में केवल 27 रन देकर 3 विकेट लिए. पारी के 19वें ओवर में उन्होंने लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट भी लिए, लेकिन हैट्रिक पूरी करने से चूक गए.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा हुए बीमार, टी20 वर्ल्ड कप के बीच भारतीय खेमे से आई बुरी खबर

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *