Mardaani 3 Box Office Day 5: रानी मुखर्जी की हिट कॉप फ्रैंचाइजी ‘मर्दानी’ की तीसरी इंस्टॉलमेंट ‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ से टक्कर लेनी पड़ रही है. फिर भी ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर ठीक परफॉर्म कर रही है. धीमी शुरुआत के बाद इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कलेक्शन किया था. वहीं अब वीकडेज में भी ये ठीक कारोबार कर रही है. चलिए यहां ‘मर्दानी 3 के छठे दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं
‘मर्दानी 3’ के 5 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक)
- ‘मर्दानी 3’ ने 4 करोड़ रुपयों के कलेक्शन के साथ खाता खोला था.
- इसके बाग शनिवार को दूसरे दिन इस फिल्म ने 56.25 फीसदी की तेजी दिखाते हुए 6 करोड़ रुपये कमाए.
- रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 16 फीसदी की ग्रोथ के साथ 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की.
- हालांकि चौथे दिन यानी मंडे को इसके कलेक्शन में 68.97% की गिरावट देखी गई और इसने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया.
- वहीं ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के 5वें दिन फिर 15.56 फीसदी की तेजी दिखाई और 2.6 करोड़ कमा लिए.
- इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ की पांच दिनों की कुल कमाई 22.35 करोड़ रुपये हो गई है.
‘मर्दानी 3’ का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Mardaani 3 Box Office Collection Day 6)
बुधवार, 4 फरवरी को फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी दिख रही है. इसने दोपहर के 2 बजे तक 23 लाख रुपये कमाए है. हालांकि रात तक फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है. (फाइनल आंकड़े रात 10 बजे तक आएंगे)
| मर्दानी 3 | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट) |
| पहला दिन | 4 करोड़ |
| दूसरा दिन | 6.25 करोड़ |
| तीसरा दिन | 7.25 करोड़ |
| चौथा दिन | 2.25 करोड़ |
| पाचंवा दिन | 2.60 करोड़ |
| छठा दिन | 0.23 करोड़ रुपये (2 बजे तक के आंकड़े) |
| कुल कलेक्शन | 22.58 करोड़ |
‘मर्दानी 3’ की 6ठे दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट
सैकनिल्क के मुताबिक 4 फरवरी को ‘मर्दानी 3’ की ऑक्यूपेंसी मॉर्निंग शो में 6.06% दर्ज की गई है. ये मगलवार के मुकाबले काफी कम है.
दूसरे वीकेंड की परफॉर्मेंस तय करेगी ‘मर्दानी 3’ की किस्मत
वहीं फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टा पर पोस्ट में लिखा है- ‘मर्दानी 3’ मंगलवार को भी स्थिर बनी रही, जिसे टिकट की कम कीमतों का सपोर्ट मिला… फिल्म पहले हफ़्ते में 26 करोड़ रुपये [+/-] के टोटल की तरफ बढ़ रही है, जो एक अच्छा नतीजा है.दूसरे वीकेंड में फिल्म का परफॉर्मेंस उसके आगे के सफ़र की ज़्यादा साफ़ तस्वीर देगा.
‘मर्दानी 3’ के बारे में
आयुष गुप्ता द्वारा लिखित इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म को अभिराज मिनवाला ने डायरेक्ट किया है और आदित्य चोपड़ा (यश राज फिल्म्स) ने प्रोड्यूस की है. इसमें जानकी बोदीवाला, मल्लिका प्रसाद और जिस्सू सेनगुप्ता भी अहम किरदारों में हैं. यह फिल्म 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी और यह मर्दानी 2 (2019) का सीक्वल है.
.