बिजनेस टाइकून गौतम अडानी के परिवार की शाही शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. इस खास मौके पर कई बड़े सितारे पहुंचे, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन ने खींचा. मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या और आराध्या के साथ दो तस्वीरें शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं. इन तस्वीरों में मां-बेटी का खूबसूरत अंदाज और स्टाइल फैंस को पसंद आ रहा है. खासकर आराध्या का पूरा लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.
आराध्या के लुक ने लूटी महफिल
इस शादी में ऐश्वर्या राय बच्चन ने गहरे नीले रंग का खूबसूरत ट्रेडिशनल आउटफिट पहना था, जिस पर बारीक कढ़ाई और एम्बेलिशमेंट दिखाई दे रहे थे. वहीं आराध्या बच्चन भी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ही आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने हल्के रंग का एलिगेंट और स्लीवलेस गाउन पहना था, जो उन पर काफी जंच रहा था. आराध्या के लुक की सबसे खास बात उनका मेकअप और हेयरस्टाइल रहा. उन्होंने आंखों में सॉफ्ट ब्लू आईलाइनर लगाया था, जो उनके आउटफिट के साथ खूबसूरती से मैच कर रहा था. इसके साथ उनका मेकअप काफी हल्का और नेचुरल रखा गया था, जिससे वह शानदार लग रही थी. आराध्या ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा था. मां-बेटी की इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ऐश्वर्या और अभिषेक का वर्कफ्रंट
बता दें, यह तस्वीरें बिजनेसमैन गौतम अडानी के बेटे मुदित अडानी और अनन्या दीवानजी की शादी के जश्न की हैं, जहां कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. इस समारोह में अभिषेक बच्चन, नीता अंबानी और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी भी मौजूद थे. अगर काम की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार ‘पोन्नियिन सेल्वन 2’ में देखा गया था और अभिषेक बच्चन ‘कालीधर लापता’ में नजर आए थे और इन दिनों वह शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ पर काम कर रहे हैं.
.