Hardik Pandya Flying Kiss Mahieka Sharma Video: हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2026) के बीच अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा (Mahieka Sharma) पर खुलेआम प्यार लुटाते हुए दिख रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ जीरो पर आउट होने के बाद हार्दिक ने नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में 30 रनों की पारी खेली.
इस पारी के बाद हार्दिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस देते नजर आए. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले हार्दिक कुछ इशारा करते हैं. हार्दिक की बात का जवाब देते हुए माहिका भी कुछ इशारा करती हैं. फिर वीडियो में आगे दिखाया जाता है कि भारतीय ऑलराउंडर गर्लफ्रेंड को फ्लाइंग किस देते हैं.
Hardik Pandya giving flying kiss to his girlfriend Maheika Sharma during the match vs Netherlands 🤩pic.twitter.com/3QikmteIHT
— Cricket Central (@CricketCentrl) February 19, 2026
खास अंदाज में विश किया था बर्थडे
हार्दिक ने माहिका को बड़े ही खास अंदाज में बर्थडे विश किया था. भारतीय ऑलराउंडर ने पूल की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माहिका को हग करते हुए दिखे. तस्वीर शेयर करते हुए हार्दिक ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे मेरी प्रिंसेस.”
🚨Hardik Pandya shared intimate post🚨
-Hardik Pandya celebrated girlfriend Mahieka Sharma’s birthday in style, sharing an unseen romantic photo of them together. #HardikPandya #MahiekaSharma #viral #trend #breaking pic.twitter.com/eHpbvUa1pT
— Pustak Premi (@tiwarishivakan) February 19, 2026
टूर्नामेंट में अब तक हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन
भारत ने टी20 विश्व कप का पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेला. इस मैच में हार्दिक ने 05 रनों की पारी खेली. इसके बाद नामीबिया के खिलाफ मुकबले में हार्दिक ने 52 रन स्कोर किए. फिर पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ अंतिम मैच में हार्दिक ने 30 रन स्कोर किए.
सुपर-8 में भारत का शेड्यूल
गौरतलब है कि सुपर-8 में टीम इंडिया को पहला मुकाबला 22 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है. इसके बाद मेन इन ब्लू का दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा. फिर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया आखिरी मुकाबला 01 मार्च को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्ड्न्स में खेलेगी.
.