‘एक दिन’ एक ऐसी रोमांटिक और जादुई प्रेम कहानी का वादा करती है जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. इसके साथ ही, ये फिल्म आमिर खान और मंसूर खान जैसे दिग्गज फिल्ममेकर्स के रीयूनियन का गवाह बनेगी, जो ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी कल्ट क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.
जुनैद और साई पल्लवी की जोड़ी
आमिर खान और मंसूर खान की वो सुपरहिट जोड़ी, जिसने हमें ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘जाने तू.. या जाने ना’ जैसी क्लासिक फिल्में दी हैं, एक बार फिर एक प्यारी सी लव स्टोरी लेकर वापस आ गई है. जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर ‘एक दिन’ एक ऐसी कोमल और जादुई रोमांस की कहानी है, जो जज्बातों और रिश्तों की सादगी का जश्न मनाती है. टीजर रिलीज होने के बाद दर्शकों को इस जादुई प्रेम कहानी की एक झलक मिली है. इसमें जुनैद खान का वो प्यारा सा अनाड़ीपन और शर्मीला अंदाज, साई पल्लवी की सादगी और चमक के साथ एकदम फिट बैठ रहा है. फैंस प्यार के इस नए और ताज़ा अंदाज को पर्दे पर देखने के लिए अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं.
‘एक दिन’ का पोस्टर रिलीज
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ ने ‘एक दिन’ का एक नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में एक बहुत ही प्यारा और सुकून भरा पल कैद किया गया है: एक शांत से सुपरमार्केट में जुनैद और साई एक-दूसरे के सामने खड़े हैं, और साई के हाथ में एक मफिन है जिस पर एक मोमबत्ती जल रही है. यह छोटा सा लेकिन दिल छू लेने वाला पल उस कोमल और प्यारी प्रेम कहानी की झलक देता है जो इस फिल्म की जान है. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘बस एक दिन ही काफी है टीजर अब आउट. देखिए #EkDin सिर्फ सिनेमाघरों में, 1 मई 2026 को’.
आमिर और मंसूर खान की जोड़ी
‘एक दिन’ के जरिए आमिर खान और डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मंसूर खान की आइकॉनिक जोड़ी लंबे समय बाद साथ वापसी कर रही है. इस जोड़ी ने पहले भी ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में दी हैं. अब एक बार फिर वे एक रोमांटिक लव स्टोरी के लिए साथ आए हैं, जो इस फिल्म को देखने की एक बड़ी वजह बन गई है. इस रीयूनियन ने फिल्म की और झलकियां देखने की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है.
’आमिर खान प्रोडक्शंस’ के बैनर तले बनी इस फिल्म में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं. सुनील पांडे के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
.