राघव जुयाल का होने वाला था फराह खान की इस फिल्म से डेब्यू, शाहरुख खान के साथ शूट भी हुआ था सीन

राघव जुयाल का होने वाला था फराह खान की इस फिल्म से डेब्यू, शाहरुख खान के साथ शूट भी हुआ था सीन


डांसर से कोरियोग्राफर और फिर टीवी रियलिटी शो होस्ट बने राघव जुयाल, अब बॉलीवुड में डेब्यू कर चपके हैं. राघव कई फिल्मों और वेब सीरीज में लगातार काम कर रहे हैं. राघव जुयाल ने साल 2014 में आई फिल्म ‘सोनाली केबल’ से डेब्यू किया था. हालांकि इस फिल्म से उन्हें खासा पहचान नहीं मिली थी. लेकिन राघव का डेब्यू एक और बड़ी फिल्म से हो सकता था, अगर फिल्म की निर्देशक उनका सीन नहीं काटतीं तो!

फराह ने काटा राघव का सीन
दरअसल कुछ समय पहले राघव जुयाल ने मामाराजी को एक इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि राघव जुयाल अपने फेवरेट एक्टर शाहरुख खान से पहली बार फराह खान की वजह से मिले थे. इतना ही नहीं बल्कि वो उनके साथ फिल्म का एक छोटा सा हिस्स भी बनने वाले थे, लेकिन फराह खान ने उनका वो शूट किया हुआ सीन फिल्म से हटा दिया. वरना राघव को जो पहचान अब मिली है वो उस समय ही मिल जाती.

किस फिल्म से काटा था सीन?
फराह खान की साल 2014 में आई फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में राघव जुयाल को एक छोटा सा रोल मिला था. 
राघव ने अपने इंटरव्यू में कहा कि, ‘मैं शाहरुख सर से पहली बार हैप्पी न्यू ईयर के सेट पर मिला था. फराह मैम ने मुझे उनसे पहली बार मिलवाया था. मैं उनका बहुत बड़ा फैन था, तब फराह मैम ने कहा कि तू एक सीन भी कर दे इस फिल्म में, हालांकि वो एडिट हो गया था पर मैंने एक सीन किया था शाहरुख सर के साथ. मुंबई में पहली बार मेरा सीन शूट हुआ था, मुझे उन्हें डांस सिखाना था.’

बता दें कि राघव जुयान कुछ समय पहले आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में भी नजर आए थे. इसके अलावा राघव ‘किल’, ‘ग्यारह ग्यारह’, ‘युध्रा’, ‘किसी का भाई किसी की जान’ जैसी फिल्मों और सीरीज में नजर आ चुके हैं. डांसर के तौर पर तो लोग उन्हें पसंद करते ही थे, लेकिन बतौर ए्क्टर भी उन्हें बहुत पसंद किया जा रहा है.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *