‘बॉर्डर 2’ के गाने 9 महीनों तक लिखते रहे थे मनोज मुंतशिर, बोले- ‘लिखते हुए आ जाते थे आंसू’

‘बॉर्डर 2’ के गाने 9 महीनों तक लिखते रहे थे मनोज मुंतशिर, बोले- ‘लिखते हुए आ जाते थे आंसू’


‘बॉर्डर 2’ फिल्म को रिलीज हुए लगातार दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है. इस फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला है. फिल्म ही नहीं बल्कि स्टारकास्ट और गानों को भी बहुत प्ययार मिला है. फिल्म के गानों को लेकर विवाद भी हुए. हालांकि विवाद से परे इसे ऑडियंस का अच्छा खासा प्यार मिल रहा है. इसी बीच अब हाल ही में फिल्म में गाने लिखने वाले सॉन्ग राइटर मनोज मुंतशिर ने फिल्म के गाने लिखने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया है.

9 महीनों का लगा समय

हाल ही में मनोज मुंतशिर ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की, इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि बॉर्डर 2 के गाने अचानक लिख दिए गए या इसके पीछे लंबी सतत प्रकिया रही है. इस सवाल के जवाब में मनोज ने कहा, ‘ये गीत किसी एक दिन या कुछ घंटों में नहीं लिखा गया. इसे लगभग 9 महीनों तक लगातार लिखा और बदला गया. कई बार शब्द अच्छे लगे, फिर नई धुन आई तो लगा इससे भी गहरा लिखा जा सकता है. ये एक सतत साधना थी, जिसमें भावनाएं हर दिन शामिल रहीं.’

इमोशनल कर देने वाला एक्सपीरियंस

आगे जब मनोज से ‘बॉर्डर 2’ के गानों को लिखने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि ये काफी इमोशनल एक्सपीरियंस रहा है. मनोज ने कहा, ‘कई बार लिखते हुए आंसू आ जाते थे. कुछ पंक्तियां ऐसी थीं जिन्हें लिखते समय भावनाओं पर काबू नहीं पाया जा सका. ये गीत उन किरदारों और कहानी की पुकार था, जिसे बिना संवेदनशील हुए लिखा ही नहीं जा सकता.’

आपको बता दें कि मनोज मुंतशिर ने ‘बॉर्डर 2’ के उन गानों को दोबारा से रीक्रिएट किया है जो 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ के एलबम से कल्ट क्लासिक बन गए थे. इतना ही नहीं उन्होंने इस फिल्म के लिए नए गाने भी लिखे हैं. इन सभी गानों कोबहुत पसंद किया जा रहा है. मनोज ने नए लिरिक्स के साथ पुराने गानों में भी दोबारा जान फूंक दी है.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *