सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है और ये साल 2026 की पहली बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. वहीं रिलीज के दूसरे वीकेंड तक दमदार कमाई करने वाली इस फिल्म की रफ्तार अब वीक डेज में आकर थोड़ी धीमी जरूर पड़ गई है लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. चलिए यहां जानते हैं ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘बॉर्डर 2’ ने 12वें दिन कितनी कमाई की है?
अनुराग सिंह निर्देशित देशभक्ति से भरपूर एक्शन ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ ने मंगलवार, 3 फरवरी को सिनेमाघरों में 12 दिन पूरे कर लिए. इस फिल्म ने शानदार रिव्यू और पॉजिटि वर्ड ऑफ माउथ के दम पर जमकर नोट छापे हैं. 30 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग के बाद, बॉर्डर 2 ने अपनी मजबूत रफ्तार बनाए रखी और पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिर सनी देओल स्टारर इस वॉर ड्रामा ने दूसरे वीकेंड में भी गर्दा उड़ा दिया. लेकिन ज्यादातर बड़ी फिल्मों की तरह, वीकेंड के बाद इसकी कमाई में भारी गिरावट देखी जा रही है.
- 11वें दिन (दूसरे सोमवार) फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक करीब 74.44% की गिरावट आई और इसने 5.75 करोड़ रुपये कमाए. वहीं रिलीज के 12वें दिन इस फिल्म की कमाई स्थिर रही है.
- सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- इसी के साथ ‘बॉर्डर 2’ की 12 दिनों की कुल कमाई अब 286.75 करोड़ रुपये हो गई है.
‘बॉर्डर 2’ बजट वर्सेस बॉक्स ऑफिस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉर्डर 2 को लगभग 275 करोड़ रुपये के भारी बजट में बनाया गया है. अगर ये आंकड़े सही हैं, तो सनी देओल-स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही एक बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है. अब तक की शानदार थिएट्रिकल कमाई के साथ, बॉर्डर 2 ने अपनी पूरी प्रोडक्शन लागत वसूल कर ली है, जो रिलीज़ के दो हफ़्ते से भी कम समय में 100% बजट रिकवरी है. यानी अब ये फिल्म मुनाफा बटोर रही है.
‘बॉर्डर 2’ के बारे में
सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. ये फिल्म जे पी दत्ता की कल्ट क्लासिक बॉर्डर की सीक्वल है और इसमें वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेटटी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है.
.