बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा छक्का, फिर लगाया एक और सिक्स; गेंदबाज रिएक्शन

बुमराह की पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा छक्का, फिर लगाया एक और सिक्स; गेंदबाज रिएक्शन


वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा दी, उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया. वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने इसी ओवर में एक और छक्का लगाया और एक सिक्स ट्रेंट बोल्ट के अगले ओवर में लगा दिया. मंगलवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई.

पारी का दूसरा ओवर जसप्रीत बुमराह ने डाला, पहली गेंद पर स्ट्राइक लेने के लिए वैभव सूर्यवंशी खड़े थे. ये पहली बार था जब वैभव बुमराह के खिलाफ खेल रहे थे. बुमराह को बड़े-बड़े बल्लेबाज सम्मान देते हैं और डिफेंसिव शॉट को ही तव्वजो देते हैं, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज ने ऐसा नहीं किया. वैभव ने वाइड लॉन्ग ऑन की दिशा में शानदार छक्का लगाया.

इस पर बुमराह थोड़ा सा मुस्कुराए, हालांकि इस हंसी में एक अफसोस ये रहा होगा कि उन्होंने युवा बल्लेबाज से छक्का खा लिया. इसी ओवर की चौथी गेंद पर वैभव ने एक और छक्का लगाकर बता दिया कि चाहे बुमराह कितने भी बड़े गेंदबाज हों, वह तो उनके खिलाफ भी आक्रामक रव्वैया ही अपनाएंगे. वैभव ने अगले ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर भी छक्का लगाया.

कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब

आईपीएल के इतिहास में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, वो भी उन्होंने सिर्फ 3 ही छक्के लगाए हैं. ये बताता है कि बुमराह पॉवरप्ले में कितने खतरनाक साबित होते हैं, लेकिन वैभव तो अलग ही अप्रोच के साथ खेलते हैं. वह बुमराह के खिलाफ 5 गेंदों में 2 छक्के लगा चुके हैं.

यशस्वी जायसवाल को मिला POTM अवार्ड

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवरों में 150 रन बनाए थे. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 30 गेंदों में 80 रनों की साझेदारी की थी. वैभव ने 14 गेंदों में 5 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाए. यशस्वी ने 32 गेंदों में 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली, उन्होंने 4 छक्के और 10 चौके लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 123 रन ही बना पाई, मुंबई का टॉप आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. रोहित, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा सस्ते में आउट हो गए.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *