कुछ ही घंटों में 2026 का आगाज हो जाएगा. देशभर में अलग–अलग तरीके से लोग न्यू ईयर की प्लानिंग कर रहे हैं. ऐसे में आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज ने भी अपना न्यू ईयर रिजोल्यूशन ले लिया है. ऋतिक रोशन से लेकर कृति सेनन और शिल्पा शेट्टी तक कई सेलिब्रिटीज ने साल के आखिरी दिन स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपने अंदाज में 2025 को अलविदा कहा है.
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ने 2025 के आखिरी दिन स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. इसमें एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड के शैडो दिख रही है. पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन लिखा- ‘हमारे बगल में नाचती हुई कुछ खुशमिजाज शैडो दिखीं. लगता है 2025 का अंत बहुत ही खुशनुमा होगा. मेरे फैंस को ढेर सारा प्यार. मैं स्पेशली आप सबको ये न्यू ईयर डेडिकेट करता हूं. सभी को 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं.’
शिल्पा शेट्टी ने शेयर किए अनसीन मूमेंट्स
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शिल्पा शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो पोस्ट किया है जहां वो अपने परिवार संग एंजॉय करती नजर आ रही हैं. कभी एडवेंचर करते तो कभी अपने पति के साथ रोमेंटिक वेकेशन पर तो कभी बच्चों के साथ एंजॉय करते एक्ट्रेस के इस वीडियो को बहुत पसंद किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ पल जो कभी इंस्टाग्राम पर नहीं आए. साल का अंत गर्मजोशी, खुशी और उन सभी चीजों का आभार जाहिर करते हुए कर रही हूं जो मैंने हासिल किया और सीखा. बड़े और पॉजिटिव ड्रीम्स मैनिफेस्ट कर रही हूं. सी यू 2026.’
‘मैंने ऐसी कहानियों को जिया जिन्होंने मुझे चैलेंज किया…’
कृति सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ईयरली फोटो डंप किया है. इसमें एक्ट्रेस ने 2025 में बिताए कई हसीन लम्हों की अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लम्बा सा कैप्शन भी शेयर किया. जिसमें कृति सेनन ने लिखा- ‘इस साल ने मुझे सिखाया कि ग्रोथ शोर से नहीं बल्कि शांत, कंसिस्टेंट, और डिप्ली पर्सनल होता है. मैंने ऐसी कहानियों को जिया है जिनसे मुझे चुनौती मिली. जब जरूरत पड़ी तो मैं रुकी और सीखा कि आराम भी उतना ही जरूरी है जितना कि धैर्य. नर्मी, मजबूती और जानबूझकर ये चैप्टर खत्म रही हूं. इसे विश्वास और पूरे दिल से आगे ले जा रही हूं.’
माधुरी दीक्षित के लिए 2025 रहा सफल साल
बॉलीवुड की धक–धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट से फैंस का ध्यान खींचा है. एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए 2025 के हर एक महीने की झलक शेयर की है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए ये साल कितना खास रहा. अदाकारा ने ओटीटी पर अपना डेब्यू किया तो वहीं दूसरी ओर उनके बेटे ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर ली. इन्हीं वजहों से 2025 अदाकारा के लिए एक सफल साल रहा. अब नई चुनौतियों के साथ एक्ट्रेस अगले साल के लिए तैयार हैं.
प्रिया बनर्जी के लिए बेहद खास था 2025
बता दें कि इसी साल 14 फरवरी को दिवगंत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के बेटे राज बब्बर की शादी हुई. उन्होंने इसी साल प्रिया बनर्जी संग सात फेरे लिए जिसके बाद कपल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के गलियारों में कई दिनों तक चर्चा में रहा. अब अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए प्रिया बनर्जी ने कैप्शन में लिखा- ‘थैंक्यू 2025, तुम हमेशा सबसे ज्यादा स्पेशल रहोगे.’
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने खास अंदाज में किया विष
सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल अपने मजाकिया अंदाज के वजह से चर्चाओं में रहते हैं. कपल का चिल और मजाकिया नेचर फैंस को भी बहुत पसंद आता है. अब सेलिब्रिटी कपल ने इसी अंदाज में अपने फैंस को एडवांस में न्यू ईयर की बधाई दी है.
करिश्मा तन्ना के भी खास रहा ये साल
करिश्मा तन्ना का लेटेस्ट पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. तस्वीरों को साथ एक्ट्रेस ने अपना ग्रेटीट्यूड भी शेयर किया. उन्होंने लिखा- ‘इस साल ने मुझे याद दिलाया कि धीरे चलूं और अपनी सुनु. मैं इस रास्ते से बड़ी, ठीक हुई और सीखा. साल का अंत स्थिर और आभार के साथ.’
राजकुमार राव की पत्नी को बड़ी सीख दे गई 2025
राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने भी अपने तरीके से ग्रेटीट्यूड शेयर किया है. एक्ट्रेस के अपनी फिल्मों की बीटीएस, अपनी अनसीन तस्वीरें और पीपीज की फोटो भी शेयर की है. कैप्शन में अपनी फीलिंग्स लिखते हुए अदाकारा ने कहा- ‘एक ऐसा साल जो मुझे नई जगहों पर ले गया, कड़ी मेहनत की, नए सबक सिखे. कभी हंसी कभी रोई और अचानक सब बदल गया. मेरे लिए ये साल माइलस्टोन बन गया.’
कैसा रहा सामंथा प्रभु का 2025?
पैन इंडिया स्टार सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. न्यू ईयर ईव के मौके पर उन्होंने भी पोस्ट शेयर किया है. तस्वीरें देख लगता है कि एक्ट्रेस लिस्बन में अपने पति के साथ हनीमून एंजॉय कर रही हैं.
मस्ती भरा रहा जेनेलिया–रितेश के लिए 2025
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उनके रिल्स की तो दुनिया दीवानी है. ऐसे में 2025 के आखिरी दिन भी कपल ने अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर किया है. जेनेलिया डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है जहां पूरा देशमुख परिवार एंजॉय करता नजर आ रहा है. कभी फ्रेंड्स तो कभी फैमिली के साथ इस सेलिब्रिटी कपल में बहुत एंजॉय किया.
वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘और बस ऐसे ही 2025 समाप्त हो गया और अब हम 2026 में कदम रखने के लिए तैयार हैं. मुझे खुशी है कि मैं सबसे प्यारे लोगों के साथ इतनी हसीन पल बिता सकी. मेरा साथ देने के लिए मेरी इंस्टा फैमिली का बहुत आभार.’
.