Patna High Court Recruitment 2026 : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं, तो आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका है. पटना हाई कोर्ट ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप C) के पदों पर भर्ती निकाली है. यह उन युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है जो बिहार में रहकर एक स्थिर और अच्छी सैलरी वाली नौकरी पाना चाहते हैं. उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और लास्ट डेट 30 अप्रैल 2026 तय की गई है. फीस जमा करने की लास्ट डेट 2 मई 2026 है.
कितने पदों पर निकली है भर्ती?
पटना हाई कोर्ट की जारी इस भर्ती में कुल 53 पद हैं, जिन्हें अलग-अलग सामाजिक वर्गों के अनुसार बांटा गया है. इनमें सबसे ज्यादा 24 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं, जबकि अनुसूचित जाति (SC) के लिए 8 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 1 पद निर्धारित है. इसके अलावा पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए 9 पद, पिछड़ा वर्ग (BC) के लिए 6 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 5 पद आरक्षित किए गए हैं.
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
पटना हाई कोर्ट की इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स या कम्युनिकेशन से संबंधित डिप्लोमा, आईटीआई या बीसीए की योग्यता होना जरूरी है, साथ ही कम से कम 1 साल के काम का एक्सपीरियंस भी होना चाहिए. वहीं आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम उम्र सामान्य और EWS पुरुषों के लिए 37 वर्ष, सामान्य/EWS महिलाओं और BC/EBC के लिए 40 वर्ष और SC/ST वर्ग के लिए 42 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग को छूट भी मिलेगी.
यह भी पढ़ें – Jewar Airport Vacancy 2026: जेवर एयरपोर्ट पर नौकरी का युवाओं के पास बड़ा मौका, इतनी मिलेगी सैलरी; जानें कैसे करें आवेदन
पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट पर सैलरी कितनी होगी
पटना हाई कोर्ट की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य, BC, EBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1100 शुल्क देना होगा, जबकि SC और ST वर्ग के लिए यह फीस 550 रखी गई है.वहीं, चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 29,200 से 92,300 तक की सैलरी दी जाएगी, साथ ही उन्हें अन्य सरकारी भत्तों का फायदा भी मिलेगा.
आवेदन कैसे करें?
1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले पटना हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद Recruitment सेक्शन में जाएं.
3. अब Technical Assistant Recruitment 2026 पर क्लिक करें.
4. New Registration करके अपनी बेसिक जानकारी भरें.
5. लॉगिन करके पूरा फॉर्म भरें.
6. फॉर्म में जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
7. अब आवेदन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट निकाल लें.
यह भी पढ़ें – RTE Gujarat Admission 2026: गुजरात के स्कूलों में शुरू हो गए RTE एडमिशन, 84000 सीटों पर मौका
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
.