Afghanistan Tour of India 2026: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस साल भारत दौरे पर आने वाली है, जहां उसे 3 ODI और एक टेस्ट मैच खेलना है. अब तक के इतिहास में भारत और अफगानिस्तान के बीच सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है. ये रेड बॉल क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दूसरी बार होगा जब भारत और अफगानिस्तान की टीम सफेद जर्सी पहन कर एक-दूसरे से भिड़ेंगी. यहां देख लीजिए इस दौरे का पूरा शेड्यूल.
न्यू चंडीगढ़ में टेस्ट मैच
भारत और अफगानिस्तान का टेस्ट मैच 6 जून से शुरू होगा. यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराज यदाविन्द्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये पहली बार होगा जब इस मैदान पर कोई टेस्ट मैच खेला जाएगा.
साल 2018 में पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई टेस्ट मैच खेला गया था. बेंगलुरू में खेले गए उस मैच में टीम इंडिया ने पारी और 262 रनों की विशाल जीत दर्ज की थी. भारतीय टीम के लिए उस मुकाबले में मुरली विजय और शिखर धवन ने शतक लगाया था. वहीं हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़ा था.
3 वनडे मैच भी खेले जाएंगे
भारत और अफगानिस्तान की वनडे सीरीज 14 जून-20 जून तक चलेगी. पहला वनडे 14 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा, वहीं दूसरा ODI 17 जून को लखनऊ में होगा. आखिरी वनडे मुकाबला 20 जून को चेन्नई में होना है.
अफगानिस्तान का भारत दौरा: पूरा शेड्यूल
- एकमात्र टेस्ट: 6 जून-10 जून – न्यू चंडीगढ़
- पहला ODI: 14 जून – धर्मशाला
- दूसरा ODI: 17 जून – लखनऊ
- तीसरा ODI: 20 जून – चेन्नई
टी20 वर्ल्ड कप में कैसा रहा प्रदर्शन
भारत और अफगानिस्तान, दोनों टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया. भारतीय टीम सेमीफाइनल में जा चुकी है. उसका सेमीफाइनल मैच 5 मार्च को इंग्लैंड के साथ होगा, जो मुंबई में खेला जाएगा. वहीं अफगानिस्तान टीम ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी.
यह भी पढ़ें:
कितने बजे से शुरू होंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? भारत के मैच की क्या है टाइमिंग? जानें फुल डिटेल्स
.