‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, ‘पुष्पा 2’ की उडा दी धज्जियां

‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन भी किया खतरनाक कलेक्शन, ‘पुष्पा 2’ की उडा दी धज्जियां


रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन स्टारर फ़िल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के 13 दिनों में ही एक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, और अभी तो इसे काफ़ी लंबा सफ़र तय करना है. इस मेगा-फ़िल्म ने दूसरे वीकेंड पर ज़बरदस्त कमाई की, और वीकडेज में भी इसकी रफ्तार जरा भी कम होने का नाम नहीं ले रही है. दूसरे सोमवार को फ़िल्म ने शानदार कलेक्शन किया, और अब दूसरे मंगलवार को भी इसने गर्दा उड़ा दिया. जानते हैं ‘धुरंधर 2’ का 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार का कलेक्शन कितना रहा है?

‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर 2’ के सीक्वल ने पहले दिन से ही कमाई के मामले में अपना दबदबा बनाए रखा है और ये बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त धूम मचा रही है. फ़िलहाल, सिनेमाघरो में कोई दूसरी बड़ी फ़िल्म रिलीज़ नहीं होने के चलते इसे दूसरे हफ़्ते के वर्किंग डेज में भी खूब दर्शक मिल रहे हैं और इसी के साथ ये धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. हाल ही में, इसने 800 करोड़ क्लब में शानदार एंट्री की थी और रिलीज के 13वें दिन इसने ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ कमाए थे.
  • इसके बाद 9वें दिन ‘धुरंधर 2’ ने 41.75 करोड़, 10वें दिन 62.85 करोड़, 11वें दिन 68.10 करोड़ और 12वें दिन 25.30 करोड़ कमाए.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’  ने रिलीज के 13वें दिन 27.75 करोड़ कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘धुरंधर 2’  की 13 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 899.92 करोड़ रुपये हो चुकी है..

‘धुरंधर 2’ ने बनाया दूसरे मंगलवार सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड
‘धुरंधर 2’ ने  भारतीय बॉक्स ऑफिस ऐसा धमाल मचाया हुआ कि हर कोई हैरान है. रिलीज के महज 13 दिनों में इस फिल्म ने 899 करोड़ से ज्यादा कमाई कर डाली है और ये अब 900 करोड़ का आंकड़ा छूने से बस कुछ ही लाख दूर है. बुधवार को फिल्म ये ऐतिहासिक आंकड़ा छू लेगी और वो कर दिखाएगी जो आज तक कोई बॉलीवुड फिल्म नही कर पाई.

इतना ही नहीं इसने 13वें दिन 27.75 करोड़ रुपये (सभी भाषाओं में) की नेट कमाई कर ‘दूसरे मंगलवार’ को दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इसी के साथ इसने ‘पुष्पा 2’ (26 करोड़ रुपये) के दूसरे मंगलवार के कलेक्शन को मात दे दी है. हालांकि ये ‘बाहुबली 2’ (28 करोड़ रुपये) से पिछड़ गई. 

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *