आदित्य धर की रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स पर तहलका मचाया हुआ है. 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शो में धुआंधार नोट छापने के बाद इस स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म की ओपनिंग भी ऐतिहासिक रही थी और इसके बाद तो ‘धुरंधर 2’ ने कहर ढा दिया और रिलीज के 72 घंटों के भीतर इसने सनी देओल की बॉर्डर 2 के परखच्चे उड़ा दिए और साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. अब रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को भी इस फिल्म ने बमफाड़ कमाई कर डाली है. चलिए यहां इसके चौथे दिन का कलेक्शन जानते हैं.
‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर: द रिवेंज’ जिस तरह बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म कर ही है वैसा आज तक किसी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं किया है. रिलीज के पहले दिन से ही इसने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. अब स्टॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ की बदौत ये एक्शन स्पाई थ्रिलर बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ रही है और हर दिन इतनी ज्यादा कमाई कर रही है कि फिल्म इंडस्ट्री से लेकर ट्रेड एनालिस्ट और यहां तक कि मेकर्स भी हैरान है. इसने अपने प्रीक्वल को भी दमदार परफॉर्मेंस के मामले में पीछे छोड़ दिया है. वहीं पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ कमाने के बाद इसने महज दो दिनों में 00 करोड़ का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया था और अपने ओपनिंग वीकेंड पर भी इसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं.
- इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ कमाए थे.
- इसके बाद इसने पहले दिन 102.55 करोड़ और दूसरे दिन 80.72 करोड़ की कमाई की.
- वहीं तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 113 करोड़ रुपये रहा.
- अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 114.25 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की चार दिनो की कुल कमाई अब 454.12 करोड़ रुपये हो गई है.
‘धुरंधर 2’ बनी सबसे तेज 450 करोड़ कमाने वाली फिल्म
‘धुरंधर 2’ हर दिन इतिहास रच रही है. रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को एक बार इसकी बॉक्स ऑफिस मीटर इतना तेज दौड़ा कि इसने 114 करोड़ से ज्यादा कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया. इसी के साथ ये फिल्म रिलीज के महज चार दिनों में 450 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है.
‘धुरंधर 2’ बनी ओपनिंग वीकेंड पर सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसने 454.12 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई कर अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 के ओपनिंग वीकेंड के कलेक्शन को काफी बड़े मार्जिन से भी पीछे छोड़ दिया है. ये हैं बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 10 इंडियन फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन
- ‘धुरंधर 2’- 454.12 करोड़
- पुष्पा 2 – 291 करोड़
- जवान-286.16 करोड़
- पठान- 80.75 करोड़
- स्त्री 2- 204.00 करोड़
- एनीमल- 201.76 करोड़
- के.जी.एफ-चैप्टर 2-193.99 करोड़
- सुलतान- 180.36 करोड़
- वॉर- 166.25 करोड़
- भारत-150.10 करोड़
.