‘द केरल स्टोरी 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- हिट होने से रह गई कितनी दूर?

‘द केरल स्टोरी 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- हिट होने से रह गई कितनी दूर?


उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया स्टारर ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और अब तक इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर इसकी कमाई अच्छी रही है. हालांकि सीक्वल फ़ैक्टर को ध्यान में रखें, तो ये फिल्म अपने पहले पार्ट के मुकाबले बंपर कमाई नहीं कर पाई है लेकिन अगर हम उन्हें अलग-अलग देखें, तो कलेक्शन ठीक-ठाक रहे हैं. ये घरेलू कमाई से पूरा बजट वसूलने की ओर बढ़ रही है, और दूसरे वीकेंड पर हर हालत में ये सक्सेसफुल फिल्म होने का टैग हासिल कर ही लेगी. इसी के साथ चलिए यहां जान लेते हैं कि ‘द केरल स्टोरी 2’ ने रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘द केरल स्टोरी 2’ ने 8 दिनों में कितनी की कमाई?
‘द केरल स्टोरी 2’ 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज़ हुई थी और इसे क्रिटिक्स से मिले-जुले से नेगेटिव रिव्यू मिले. फिर इसका वर्ड ऑफ़ माउथ भी ऐसा ही रहा. बावजूद इसके इस फिल्म ने दर्शकों के एक खास हिस्से को अपनी ओर खींचा, जिससे कुछ लोगों की भीड़ ज़रूर बढ़ी और इसी के साथ इस फिल्म की पूरे हफ्ते में कमाई में भी इजाफा हुआ.

  • फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 75 लाख से खाता खोलने वाली इस फिल्म का पहले हफ्ते का कलेक्शन 22.9 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को इस फिल्म ने 2.47 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की 8 दिनों की कुल कमाई अब 25.37 करोड़ रुपये हो गई है.

हिट होने वाली है ‘द केरल स्टोरी 2′
द केरल स्टोरी 2 कथित तौर पर 28 करोड़ के बजट में बनी  है. इस लागत के मुकाबले, इसने 25 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं और इसी के साथ इसने बजट का 80 फीसदी से ज्यादा वसूल कर लिया है. पूरी लागत वसूलने और सेफ़ ज़ोन में आने के लिए इसे बस 4 करोड़ कमाने की और जरूरत है. 30 करोड़ से ज़्यादा के नेट लाइफ़टाइम कलेक्शन की उम्मीद के साथ, यह फ़िल्म पूरी तरह सक्सेसफुल होने और इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर प्लस रेटिंग पाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

 ‘द केरला स्टोरी’ से पीछे रह गई ‘द केरला स्टोरी 2’
गौरतलब है कि अच्छे परफॉर्मेंस के बावजूद, सीक्वल का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2023 की ओरिजिनल ‘द केरला स्टोरी’ से काफी कम है. अपने पहले हफ़्ते में, ओरिजिनल फिल्म का हिंदी वर्जन लगभग 81.14 करोड़ रुपये कमाकर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया था. वहीं इसने अपनी तेलुगु-डब रिलीज़ से एक्स्ट्रा कमाई की, जिससे यह भारत में 241.74 करोड़ रुपये का लाइफटाइम नेट कलेक्शन करने की राह पर थी. ओवरसीज़ मार्केट से एक्स्ट्रा 15 करोड़ रुपये के साथ, फ़िल्म की दुनिया भर में ग्रॉस टोटल लगभग 302 करोड़ रुपये हो गई थी.

 

 

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *