रविवार, 14 मार्च को कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा संग सात फेरे लेने वाले हैं. उनकी शादी मसूरी मसूरी के प्रतिष्ठित होटल सवोय में होने वाली है. उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर चल पड़े हैं. ढोल-बाजे के बीच उनके दोस्त और करीबी रिश्तेदार नाचते गाते दिखे.
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी की रस्में 12 मार्च से ही शुरू हो गई थीं. आज उनके शादी समारोह में तिलक वर्मा से लेकर युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह और भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी पहुंचे हैं. उन्होंने कुलदीप की बारात में जमकर डांस भी किया.
#WATCH | Visuals from the wedding festivities of Indian cricket team’s World Cup-winning star spinner Kuldeep Yadav and Vanshika in Mussoorie, Uttarakhand.
Kuldeep Yadav tied the knot with Vanshika in Mussoorie. pic.twitter.com/1TU1DINohT
— ANI (@ANI) March 14, 2026
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा की शादी में सुरक्षा के कड़ी इंतजाम किए गए हैं और मसूरी के होटल सवोय में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश मिला है. बता दें कि इस शादी समारोह में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भी पहुंचे हैं. वहीं कुलदीप ने जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया. कुलदीप और वंशिका की बेहद प्यारी तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर रंग जमाया हुआ है.
The wedding of Kuldeep Yadav and his wife Vanshika was completed today in Mussoorie. 💐❤️ pic.twitter.com/RINuOfd3JV
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
Mussoorie, Uttarakhand: Visuals show Indian cricketer Kuldeep Yadav enjoying his wedding evening with fellow cricketers and other family members. pic.twitter.com/2IidPHVBL1
— IANS (@ians_india) March 14, 2026
Kuldeep Yadav and his wife made a grand entry at their wedding ceremony.🙌❤️
Congratulations both of you 💐 pic.twitter.com/dpXGZp4sDO
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 14, 2026
कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा ने 4 जून, 2025 के दिन लखनऊ में सगाई की थी और उसी साल शादी करने वाले थे. मगर कुलदीप की क्रिकेट शेड्यूल में व्यस्तता के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई थी.
.