क्यों टूटी Hansika Motwani की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज

क्यों टूटी Hansika Motwani की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज


बॉलीवुड में बतौर बाल कालकार अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थीं. खबरें थीं कि हंसिका अपने पति शोएब से अलग रह रही हैं. हालांकि एक्ट्रेस ने इसे लेकर कोई बात कभी नहीं की थी, अब खबरें सामने आई हैं कि शादी के चार साल बाद हंसिका मोटवानी का पति शोएब खटूरिया से तलाक हो गया है.

हंसिका- शोएब का हुआ तलाक
पिछले काफी समय से खबरें थीं कि हंसिका मोटवानी अपने पति शोएब से अलग अपनी मां के साथ उनके घर पर रह रही हैं. लेकिन इन बातों पर एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई. वहीं अब ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हंसिका मोटवानी का ऑफिशियली तलाक हो गया है. मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दे दी है. एक्ट्रेस ने म्यूचुअल कॉन्सेंट के के तहत तलाक की पिटीशन दाखिल की थी, उन्होंने इसके बदले में कोई एलिमनी नहीं मांगी.

रोज होते थे पति से झगड़े
हंसिका मोटवानी का शादी दिसंबर 2022 में बड़ी ही धूमधाम से हुई थी. ये बॉलीवुड की सबसे एक्सपेंसिव शादियों में से एक थी, जिसको लेकर बहुत हाइप भी थी. लेकिन शादी के कुछ समय बाद से ही हंसिका और सोहेल के बीच अनबन शुरू हो गई. दोनों का रहन- सहन और लाइफस्टाइल अलग थी. ऐसे में इसी को लेकर दोनों के लगातार झगड़े होते रहते थे. ऐसे में दोनों ने शादी के महज चार साल बाद ही अपने रास्ते अलग कर लिए.

क्यों टूटी Hansika Motwani की शादी? पति से रोज होते थे झगड़े, तलाक के कागज से खुले कई राज

परिवार ने भी सुलह करवाने की कोशिश
हंसिका और सोहेल 2 जुलाई 2024 से अलग रह रहे थे. इसी बीच इन दोनों के परिवार ने भी इन दोनों के बीच कई बार सुलह करवाने की कोशिश की. हालांकि वो इसमें कामियाब नहीं हो सके. छोटी- छोटी बातें भी दोनों के बीच बड़ा विवाद बन जाती थी. ऐसे में दोनों ने सोचा कि अलग हो जाना ही ठीक है. मार्च 2026 में दोनों का ऑफिशियली तलाक हो गया है. ये तलाक म्यूचुअल हुआ है ऐसे में दोनों ने एक दूसरे के ऊपर कोई भी फाइनेंशियल और लीगल क्लेम्स नहीं लगाए हैं. 

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *