क्या सेमीफाइनल में भारत को हरा सकता है इंग्लैंड? IND या ENG कौन जाएगा फाइनल में?

क्या सेमीफाइनल में भारत को हरा सकता है इंग्लैंड? IND या ENG कौन जाएगा फाइनल में?


India vs England Head to Head Stats: भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है, तो 2 चुनौती और पार करनी होंगी. इनमें पहली चुनौती 5 मार्च को आएगी, जब सेमीफाइनल में उसका सामना इंग्लैंड के साथ होगा. भारत और इंग्लैंड का सेमीफाइनल मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. 8 मार्च को वर्ल्ड कप का फाइनल होगा, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए भारत को इंग्लैंड को हराना होगा. मगर आंकड़े क्या कहते हैं, क्या ये टीम इंडिया, इंग्लैंड को हरा सकती है. यहां आंकड़ों में आपको इस सवाल का जवाब मिलेगा.

टी20 वर्ल्ड कप में कौन आगे?

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत और इंग्लैंड कुल 5 बार आमने-सामने आए हैं. इनमें तीन बार टीम इंडिया और दो बार इंग्लैंड ने बाजी मारी. इन पांच मैचों में से 2 बार भारत और इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़े हैं. 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 10 विकेट से रौंद दिया था. उसके दो साल बाद 2024 के सेमीफाइनल में भारत ने 68 रनों से जीत प्राप्त करके अपना बदला पूरा किया था.

टी20 में हेड टू हेड

अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की बात करें तो भारतीय टीम का इंग्लैंड से 29 बार आमना-सामना हुआ है. यहां भी भारतीय क्रिकेट टीम अंग्रेजों से बहुत आगे है, क्योंकि 29 मैचों में 17 बार भारत ने बाजी मारी है. 12 मौकों पर इंग्लैंड की टीम विजेता बनी. भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि 2024 की शुरुआत से अब तक दोनों टीमों की 6 बार भिड़ंत हुई है, जिनमें इंग्लैंड केवल एक बार जीत सका है.

2026 टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड का प्रदर्शन लगभग एक जैसा रहा है. दोनों टीम अब तक टूर्नामेंट में 7-7 मैच खेल चुकी हैं और दोनों ही एक-एक मुकाबला हारी हैं. टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में टॉप किया था, वहीं इंग्लैंड ने सुपर-8 में टॉप किया है. इस वर्ल्ड कप में दोनों टीम लगभग बराबरी पर नजर आती हैं, लेकिन पुराने रिकॉर्ड भारत के पक्ष में हैं.

यह भी पढ़ें:

IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *