कोल इंडिया की कंपनी में निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई; बिना इंटरव्यू हो रहा सेलेक्

कोल इंडिया की कंपनी में निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई; बिना इंटरव्यू हो रहा सेलेक्


MCL Recruitment 2026 : कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) ने 664 पदों पर भर्ती निकाली है. खास बात यह है कि इस भर्ती में किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा. उम्मीदवारों का चयन सिर्फ कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा. अगर आप माइनिंग सेक्टर में करियर बनाना चहाते हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है. आइए जानते हैं कि कोल इंडिया की कंपनी में निकली वैकेंसी में कौन अप्लाई कर सकता है. 

MCL में आवेदन करने की डेट और लास्ट डेट 

MCL में  आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है. इसकी लास्ट डेट 6 अप्रैल 2026 है. ध्यान रखें कि आखिरी दिनों में वेबसाइट पर बहुत ट्रैफिक बढ़ जाता है, जिससे सर्वर स्लो हो सकता है. इसलिए बेहतर है कि समय रहते ही आवेदन कर दें. 

MCL में किन पदों के लिए भर्ती निकली है?

MCL ने कुल 664 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. जिसमें जूनियर ओवरमैन (T&S ग्रेड-सी) के लिए 192 पद, माइनिंग सरदार (T&S ग्रेड-सी) के लिए 448 पद और सर्वेयर (T&S ग्रेड-सी) के लिए 40 पद शामिल हैं. इनमें सबसे ज्यादा वैकेंसी माइनिंग सरदार के लिए हैं. अगर आपके पास माइनिंग से संबंधित योग्यता और प्रमाणपत्र हैं, तो आपके चुने जाने की संभावना काफी ज्यादा है. 

MCL में भर्ती प्रक्रिया कैसे होगी?

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कोई पर्सनल इंटरव्यू नहीं होगा. इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन सिर्फ कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा. CBT में सभी सवाल ऑब्जेक्टिव टाइप (Multiple Choice Questions) होंगे. इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है, उम्मीदवारों को उनकी उम्र, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी सर्टिफिकेट्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें – Free Coding tools for Kids: अपने बच्चों को घर बैठे फ्री में सिखाएं कोडिंग, ये हैं बेस्ट टूल्स

आवेदन कैसे करें?

1. आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगा, इसके लिए सबसे पहले MCL की आधिकारिक वेबसाइट  https://mahanadicoal.in/ पर जाए.

2. इसके बाद होम पेज पर Careers सेक्शन खोलें. 

3. अब MCL Recruitment 2026 for Junior Overman, Mining Sirdar and Surveyor वाला लिंक ढूंढें. 

4. लिंक में नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और Apply Online बटन पर क्लिक करें.

5. अब अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और फॉर्म में मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी जानकारी सही-सही भरें.

6. इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.

7. डॉक्यूमेंट अपलोड के बाद आवेदन फीस भरें.

8. फीस भरने के बाद फॉर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें और फ्यूचर के लिए प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें. 

यह भी पढ़ें – IRFC Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 23 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *