आलिया भट्ट ने बताया ‘धुरंधर 2’ से अपना फेवरेट सीन, एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी को बताया ‘जादू’

आलिया भट्ट ने बताया ‘धुरंधर 2’ से अपना फेवरेट सीन, एक्टर डायरेक्टर की जोड़ी को बताया ‘जादू’


‘धुरंधर 2’ फिल्म को लेकर दर्शकों का ही नहीं बल्कि सेलेब्स के बीच भी काफी क्रेज है. इसका अंदाजा सोशल मीडिया पोस्ट्स और रिव्यूज से ही लगाया जा सकता है. तमाम सेलेब्स इस फिल्म की जमकर तारीफें कर रहे हैं. इसी कड़ी में अब आलिया भट्ट का नाम भी जुड़ गया है. एक्ट्रेस ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की और साथ ही अपना फेवरेट सीन भी भी बताया.

आलिया भट्ट ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ
आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में एक्ट्रेस कई पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं. हाल ही में आलिया ने अपने दोस्त की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की है. उन्होंने फिल्म से एक फोटो शेयर किया और उसके साथ लिखा, ‘जसकिरत सिंह रंगी और ये मोमेंट सबकुछ है. ये जादू एक्टर और डायरेक्टर के पूरी तरह से सिंक में होने का है. टीम धुरंधर को ढेर सारी बधाई, ये फिल्मों का एतिहासिक पल है.’

आलिया का पसंदीदा सीन
आलिया भट्ट ने इस पोस्ट में वही सीन शेयर किया है जिसनें सिनेमाघरों में सभी को इमोशनल कर दिया था. इस सीन में पगड़ी पहने रणवीर सिंह की आंखों में आंसू नजर आ रहे हैं. ये सीन था जब हमजा अपने परिवार के पास दोबारा जसकिरत बनकर लौटता है. हालांकि वो उन्हें जिंदगी में आगे बढ़ता देख अपने कदम रोक लेता है. लेकिन ये एक सीन पूरे थिएटर को रुलाने में सक्षम रहा. आलिया भट्ट को भी यही सीन फिल्म का सबसे ज्यादा पसंद आया.

बता दें कि 19 मार्च को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ सारा अर्जुन मुख्य किरदार में हैं. इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, मानव गोहिल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ का कारोबार कर लिया था. वहीं रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने इंडिया में 450 करोड़ रुपये क कमाई कर ली है. 

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *