आमिर खान नहीं मना रहे अपना 61वां बर्थडे, सेलिब्रेशन की जगह चुना काम

आमिर खान नहीं मना रहे अपना 61वां बर्थडे, सेलिब्रेशन की जगह चुना काम


बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान आज यानी 14 मार्च को अपना 61वां बर्थडे मना रहे हैं. पिछले कई दशकों में, आमिर ने ऐसी फिल्में बनाई हैं जिन्होंने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. दुनिया भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और फैंस बड़े प्यार और सम्मान के साथ उनका खास दिन मनाते आ रहे हैं. मीडिया के साथ अपना जन्मदिन मनाने की अपनी पुरानी परंपरा के लिए मशहूर सुपरस्टार अक्सर इस मौके पर मीडिया और फैंस से बातचीत करते हैं. हालांकि, इस साल ये जश्न काफी सादा नजर आ रहा है.

बिजी हैं आमिर खान
एक्टर के एक करीबी सूत्र के मुताबिक, आमिर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ के पोस्ट-प्रोडक्शन काम में काफी बिजी हैं. ‘एक दिन’ एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें जुनैद खान और साईं पल्लवी लीड रोल में हैं. आमिर एक प्रोड्यूसर के तौर पर प्रोजेक्ट के हर छोटे-छोटे काम में शामिल हैं. जैसे-जैसे फिल्म रिलीज के करीब पहुंच रही है, कहा जा रहा है कि एक्टर पूरी तरह से फिल्म को पूरा करने पर ध्यान दे रहे हैं.

‘एक दिन’ का चल रहा पोस्ट प्रोडक्शन 
सूत्र ने बताया, ‘आमिर खान के लिए इस साल उनका 61वां जन्मदिन थोड़ा अलग है. जश्न मनाने की जगह, सुपरस्टार पूरी तरह से एक दिन फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन काम में व्यस्त हैं. फिल्म रिलीज के करीब है और वो इसके हर बारीक काम में गहराई से जुड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उनका शेड्यूल काफी टाइट है।’

सालों बाद मंसूर खान के साथ वापसी
‘एक दिन’ फिल्म से आमिर खान और फिल्ममेकर मंसूर खान कई सालों बाद एक बार फिर से साथ में नजर आने वाले हैं. जिससे हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक की वापसी हो रही है. इस जोड़ी ने पहले ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘अकेले हम अकेले तुम’ और ‘जाने तू… या जाने ना’ जैसी यादगार फिल्में बनाई हैं. ‘एक दिन’ के साथ, वो एक बार फिर रोमांस जॉनर में लौट रहे हैं, जिससे उन दर्शकों के बीच फिर से उत्साह पैदा हो गया है जो स्क्रीन पर उनके जादू को दोबारा देखने के लिए बेताब हैं.

बेटे के साथ बना रहे फिल्म
बता दें कि आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘एक दिन’ में साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके प्रोड्यूसर आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं. ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *