अप्रैल में होगा महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे धनुष-रामचरण, रिलीज हो रही ये साउथ फिल्में

अप्रैल में होगा महाक्लैश, बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगे धनुष-रामचरण, रिलीज हो रही ये साउथ फिल्में


साउथ फिल्मों की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग हैं. फैंस अपने फेवरेट एक्टर को पर्दे पर देखने के लिए बेसब्र रहते हैं. अप्रैल का महीना भी साउथ फिल्मों के लिए खास होने वाला है. मोहनलाल से लेकर राम चरण तक बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से फैंस को एंटरटेन करेंगे. आइए जानते हैं अप्रैल के महीने में कौन-कौनसी फिल्में रिलीज होंगी.

Patriot

ये फिल्म 23 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म मलयालम, तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी. इस फिल्म में ममूथी, मोहनलाल, फहाद फासिल, नयनतारा, रेवथी जैसे एक्टर्स होंगे. फिल्म एक्शन थ्रिलर होने वाली है.

दृश्यम 3

दृश्यम 3 की बात करें तो ये फिल्म 2 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत बेसब्र हैं. फिल्म में मोहनलाल, अजय देवगन, मृणाल ठाकुर, मीना, तबु, श्रेया सरन जैसे स्टार्स हैं. ये दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले दूसरा पार्ट 2021 में और पहला पार्ट 2013 में आया था. इन दोनों फिल्मों को फैंस ने बहुत सराहा. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही और तीसरे पार्ट से भी फैंस को बहुत उम्मीदें हैं. ये एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है. 

पेड्डी

पेड्डी की बात करें तो ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी. इस फिल्म को Buchi Babu Sana डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में राम चरण, जाह्नवी कपूर, तृषा कृष्णन, विजय सेतुपति, दिव्येंदु, शिवा राजकुमार जैसे स्टार्स होंगे. फिल्म के गाने भी सामने आए हैं. राम चरण का लुक भी छाया हुआ है.

कारा

धनुष की कारा की बात करें तो ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस फिल्म का पेड्डी के साथ क्लैश देखने को मिलेगा. इस फिल्म को Vignesh Raja डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में धनुष एक किसान के रोल में हैं. धनुष की इस फिल्म को लेकर बज देखने को मिल रहा है.

डकैत

ये फिल्म तेलुगू और हिंदी में रिलीज होगी. फिल्म में अदिवी सेष, अनुराग कश्यप, मृणाल ठाकुर, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी जैसे एक्टर्स हैं. फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी.

.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *